बीकानेर । जिले के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार सदर थाने के रथखाना क्षेत्र में 28 साल के युवक नरेश कुमार नायक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली, जिसका घर वालों को काफी देर बाद पता चला। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी ने दो महीने पहले ही उसे तलाक दे दिया था। पति और पत्नी के बीच नशे को लेकर हमेशा विवाद रहता था। नरेश काफी मात्रा में नशा करने से पत्नी परेशान थी। कई बार उसे नशा छोडऩे के लिए प्रेरित भी किया गया लेकिन वो नहीं माना। ऐसे में कुछ महीने पहले वो पत्नी घर छोडक़र चली गई और दो महीने पहले तलाक हो गया। इसके बाद से वो डिप्रेशन में बताया जा रहा था। शुक्रवार दोपहर परिजनों को जैसे ही पता चला पुलिस को सूचना दी गई। सदर थाने के पास ही स्थित रथखाना एरिया में उसके घर पर पहुंची पुलिस ने उसे पीबीएम अस्पताल रेफर किया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को अब मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
टीम ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण कई कार्मिक मिले अनुपस्थित
बीकानेर। प्रशासनिक सुधार विभाग, शासन सचिवालय के निर्देश में उप शासन सचिव चन्द्र प्रकाश के…
35 वर्षीय युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की इहलीला समाप्त
बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी लीला…
टेक्नोलॉजी के बढ़ते दायरे के सामने आएं ये दुष्परिणाम
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। टेक्नोलोजी के बढ़ते दायरे के बीच इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिल रहे…
