युवक के थैले से डेढ़ लाख रुपये किये पार

बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में बनी बैक में एक व्यक्ति रुपये जमा करवाने आया था। लेकिन जब वह जमा करवाने के लिए थैले में हाथ डाला तो रुपये गायब मिले। रुपये गायब होने से बैक में हडक़ंप मच गया। जानकारी के अनुसार बधुवार को रोड़ा निवासी आनंद कुमार पुत्र हरिनारायण भट्टड़ बुधवार को पीपली चौक में स्थित एसबीआई बैंक में डेढ़ लाख लाख रुपए जमा करवाने के लिए आया। भीड़ अधिक होने के कारण उसे लाइन में लगना पड़ा।

जैसे ही उस व्यक्ति का रुपए जमा करवाने का नंबर आया तो उसके उसने रुपए जमा करवाने के लिए थैले में हाथ डाला तो हक्का बक्का रह गया। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला की एक लडक़ा व एक लडक़ी ने उसके थैले से रुपए निकाल कर चंपत हो गए। सूचना मिलने पर नोखा पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच में जुटी। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि पुलिस ने अलग अलग स्थानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *