बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आड़सर बास कोरोना से अब तक की सबसे कम आयु के नवयुवक की मृत्यु हुई है। मात्र 25 वर्ष के नवयुवक रमेश सिखवाल पुत्र रामावतार सिखवाल का निधन बीकानेर में इलाज के दौरान शुक्रवार को हो गया। रमेश का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल से आज सुबह कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत नवम्बर में ही रमेश का विवाह हुआ था और हंसती खेलती जिंदगी को कोरोना ने बरबाद कर दिया है। रमेश के पिता का देहांत कुछ वर्ष पूर्व में हो चुका है और ऐसे में घर के बड़े बेटे रमेश के कंधों पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। दो छोटे भाई बहनों और माँ का सहारा ही इस कोरोना ने छीन लिया है। इस नवयुवक के जाने से उनके घर में कोहराम मचा है और गली मोहल्ले में शोक की लहर छा गई है। कोरोना क्षेत्र में कभी न भुलाए जाने वाले जख्म देने पर तुला है। नागरिक हरगिज लापरवाही नहीं बरते और सख्ती से गाइडलाइन की पालना की करें।
Related Posts
बीकानेर के लिए PBM प्रशासन की लापरवाही पड़ न जाये भारी,पढ़े
बीकानेर। पीबीएम प्रशासन की लापरवाही कही शहरवासियों के लिए भारी ना पड़ जाये। पीबीएम प्रशासन द्वारा…
छोटीकाशी में दिसंबर की शुरुआत कोहरे के साथ, घने कोहरे से बढ़ी ठिठुरन
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। प्रदेश में सर्दी के तेवर दिन-प्रतिदिन तीखे हो रहे हैं। साथ…
वर्तमान प्रधान को मिली हार,श्रीडूंगरगढ़ में कांटे का मुकाबला, बज्जू व कोलायत से यह प्रत्याशी जीते
बीकानेर। जिले के 9 पंचायत चुनावों के लिये 161 वार्डों के लिये लिये आज मतगणना…
