श्री आदि गणेश मंदिर में संगीतमय भागवत कथा शुरू

बीकानेर। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर श्री आदि गणेश भक्त मंडल के तत्वावधान में दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिन कथा वाचक पंडित सुनील व्यास ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप है, जो मनुष्य को भयमुक्त कर मोक्ष का मार्ग दिखाती है।

उन्होंने कहा कि जैसे राजा परीक्षित ने भागवत कथा का श्रवण कर अभय प्राप्त किया था, उसी प्रकार भागवत कथा का श्रवण जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा और ईश्वर के प्रति अनुराग उत्पन्न करता है। अधिक मास में भागवत कथा श्रवण का विशेष महत्व है।

कथा के दौरान रामसा व्यास ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। प्रथम दिन मुख्य यजमान जयनारायण बिस्सा एवं प्रभा बिस्सा ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर एडवोकेट अविनाश चंद्र व्यास, विष्णु नारायण बिस्सा, विजय श्रीमाली, देवजी सोनी, राजकुमार खंडेलवाल, नूतन व्यास, प्रेमलता व्यास, हर्षित बिस्सा और जयंत व्यास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *