बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा शराब ठेका संचालन के लिए हफ्ता नहीं देने पर ठेके के पास एक रिहायशी झोपड़ी में आग लगा दी। इस पर ठेका संचालक भंवरलाल जाट ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी का कहना है कि गंगाशहर में मेरा शराब का ठेका है। जिसके संचालन को लेकर सुन्दरलाल जाट व उसके एक साथी ने हफ्ता मांगा। हफ्ता नहीं देने पर ठेके के पास ही स्थित एक रिहायशी झोपड़ी में आग लगा दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
दादा-पोती के साथ मारपीट व पोती के कपड़े फाड़े
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में दादा-पोती के साथ घर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा मारपीट…
108 एंबुलेंस व ट्रक की भिड़ंत में एंबुलेंस चालक की दर्दनाक मौत
बीकानेर। जिले के महाजन थाना क्षेत्र से मरीज लेकर जा रही 108 एंबुलेंस व ट्रक…
सैनिकों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर प्रधानाचार्य निलबिंत
बीकानेर। प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव स्थित राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा प्रर्थाना…
