बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना के तहत आवेदक को वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्रों में आॅनलाइन आक्षेप पूर्ति कर पुनः शिक्षण संस्थाओं को प्रेषित करने हेतु 20 मार्च तक अवसर प्रदान किया गया है। उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एल.डी. पंवार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2016-17 से 2019-20 के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु के विद्यार्थी जो राज्य की राजकीय अथवा निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं राज्य के बाहर की राजकीय, राष्ट्रीय स्तर एवं मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं तथा कक्षा 11 व 12 के राजकीय शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित व अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते है।
Related Posts
निःशुल्क हड्डी व दंत चिकित्सा जांच शिविर 5 सितम्बर को
बीकानेर। संकल्प फाउंडेशन की ओर से 5 सितम्बर, रविवार को शिव वैली स्थित फ्लोरल हॉस्पिटल…
विष्णु दत्त व्यास बने जिला महामंत्री
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस संगठन यूथ मानव अधिकार ने बीकानेर जिले में विष्णु दत्त व्यास…
बीकानेर : पुलिस की गाड़ी से घायल हुआ पवन एक साल तक बैड रेस्ट पर, कैसे होगा परिवार का गुजर-बसर, न्याय की मांग, पढ़े खबर
बीकानेर। 19 जुलाई की रात को मेजर पूर्ण सिंह सर्किल पर पुलिस की गाड़ी से…
