बीकानेर। संभाग के चूरू जिले के भालेरी थाना इलाके में हुए भीषण सड़क हादसा में दो महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हैं। हादसे में मारे गये सभी चारों लोग हरियाणा के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसा चलते ट्रक का टायर फटने से हुआ। पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार देर शाम तारानगर-सरदारशहर रोड पर बुचावास गांव के पास हुआ। चलते हुए ट्रक का टायर अचानक से फट गया। इससे वह अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही पिकअप को गलत साइड में जाकर टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप में सवार दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पिकअप में राजस्थान के 4 लोगों के अलावा अन्य सभी हरियाणा राज्य के बताये जा रहे हैं। पिकअप में सवार लोग चूरू के ददरेवा से रूपलीसर जा रहे थे। इनमें चार ददरेवा और शेष सभी लोग हरियाणा के थे। सूचना मिलने पर भालेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस तथा निजी वाहनों की मदद से पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। बाद में वहां से कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चूरू जिला मुख्यायल के राजकीय भरतिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में दो जनों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि 12 साल के एक बालक और एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर सांवरमल वर्मा और एसपी नारायण टोगस समेत पीएमओ डॉ. एफएच गौरी और पुलिस उपाधीक्षक चूरू शहर ममता सारस्वत अस्पताल पहुंचे। मृतकों की शिनाख्त हरियाणा की कलावती, भतेरी, मोनू एवं रामनारायण के रूप में हुई है।
Related Posts
कोरोना अपडेट : गुरूवार को पहली रिपोर्ट में आये इतने संक्रमित
DV NEWS, बीकानेर। कोरोना की गति में लगाम लगने लगा है किन्तु खत्म नही हुआ…
उधारी के शिक्षकों के भरोसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति की शुरूआत
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। राज्य सरकार आधी अधूरी तैयारी के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति को धरातल पर…
बीकानेर : ग्राम विकास अधिकारियों व सरपंचों का आंदोलन हुआ तेज, धरने पर बैठे, ग्रामीण ओलंपिक संकट में, पढ़े खबर
बीकानेर। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जयपुर के बैनर तले बीकानेर जिले के समस्त ग्राम…
