बीकानेर। जिले में चोरों ने जमकर धमाचौकड़ी मचा रखी है आये दिन मकानों, मंदिरों, दुकानों व अन्य स्थानों पर चोरी करते है। बज्जू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय इंगानप आरडी 931 बज्जू कॉलोनी में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में नरेन्द्र कुमार माथुूर पुत्र शिव शंकर माथुर राजस्थान पान भंडार के पीछे रानी बाजार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है उन्होंने रिपोर्ट में बताया अज्ञात चोरों ने कार्यालय में घुसकर टेबल, कुर्सियां, कम्प्यूटर का मोनीटर, प्रिंटर, माउस आदि समान चोरी कर ले गये है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच राकेश कुमार एचसी को दी गई है।
Related Posts
टीचर भर्ती में हो रहा फर्जीवाड़ा, केंडिडेट्स पेश कर रहे हैं मार्क्स से ज्यादा अंक वाली मार्कशीट
बीकानेर।पहले परीक्षा में धांधली को लेकर विवादों में आई रीट भर्ती परीक्षा में अब प्रमाणपत्रों…
युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिये गया कोचिंग, पीछे से पत्नी नगदी गहने लेकर फरार
बीकानेर । श्रीडूंगरगढ़ । प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे युवाओं के साथ कोचिंग में…
