बीकानेर। शहर में प्रतिदिन चोरी की वारदात हो रही है। चोर पहले सूने मकान, दुकान को निशाना बना ही रहे थे। अब तो वे मंदिर में भी चोरी करने लगे हैं। लोगों का मानना है कि पुलिस गश्त ठीक से नहीं हो रही है। चोर इसी लापरवाही का फायदा उठाकर चोरी की वारदात कर रहे हैं। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने क्षेत्र में स्थित भगवान के मंदिरों में घुसकर मंदिर के अंदर से नगदी व चांदी के छत्तर सहित और सामाने भी चोरी कर ले गये है। पिछले काफी दिनों से बीकानेर शहर में उसके आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में बने मंदिरों को चोर अपना निशाना बना रहे है। चोरों ने नोखा में रहने वाले मदन सिंह पुत्र शेरसिंह ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि अज्ञात चोर 8 जनवरी को ग्राम टांट स्थित को नागणेच्या, भोमियाजी व रामदेवजी मंदिर से नगदी व चांदी के छत्तर आदि चोरी कर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सउनि को सौभाग्यसिंह को दी गई है।
Related Posts
झोलाछाप डॉक्टर की दवा पड़ी जान पर भारी, देखे खबर
बीकानेर। अपने आप को डॉक्टर बताकर बुखार की दवा देना एक छोलाछाप को भारी पड़ गया।…
अज्ञात घर में घुसा, गैस सिलेण्डर व पेंट की जेब में रखे रुपए चोरी, मामला दर्ज
devendravani.com, बीकानेर। बीछवाल थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। परिवादी गंगानगर रोड,…
बीकानेर : युवक को लाठियों से पीटा,पीबीएम में इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। धर्म नगरी बीकानेर में पिछले काफी सालों से अपराध की ग्राफ लगातार बढ़ गया…
