अलवर। अलवर में कोरोना वैक्सीनेशन का सिलसिला तेजी से चल रहा है। जिला अस्पताल के टीका केन्द्र पर दवा वितरण केन्द्र के कम्प्यूटर ऑपरेटर अमित की हल्की तबीयत बिगड़ी। वैक्सीन के बाद हल्के चक्कर आए। हालांकि यहां दोपहर करीब एक बजे तक 25 जनों को वैक्सीन लगा दी गई। कोई शिकायत या लक्षण सामने नहीं आए हैं। एक जने को चक्कर आने का कारण यह माना गया कि वह भूखे पेट था। सामान्य तौर पर भी वैक्सीन लगने के बाद चक्कर या बुखार हो सकता है। डॉक्टर का कहना है कि उसने खाली पेट वैक्सीन लगवाया, इसलिए उल्टी हुई। इसमें तनाव की कोई बात नहीं है। अब ठीक है।