बीकानेर। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सेरूणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के तहत बेटी जन्मोत्सव मनाया गया। बेटी जन्मोत्सव में 4 महिलाओं को चुनड़ी औढाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपनिदेशक महिला अधिकारिता राजेन्द्र कुमार चैधरी ने स्वंय सहायता समूह के अन्तर्गत इन्दिरा महिला शक्ति योजना के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत व्यक्तिगत या समूह में ़1 करोड़ रूपए तक ऋण ले सकते है। इसके अलावा उन्होंने घरेलु हिंसा अधिनियम व महिला अधिकारिता विभाग की सभी जानकारी दी। बैठक में साथिन कमला कंवर ने बताया कि यहां 4 स्वंय सहायता समूह है जो बैंक से जुड़े हुवे है और अच्छे चल रहे है और उनका रिकार्ड संधारण भी किया जा रहा है।
Related Posts
बीकानेर : सैन्य प्रदर्शनी में सेना के हथियार और उपकरणों को देखने का उत्साह, पढ़े खबर
बीकानेर. डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य…
बीकानेर : दो ट्रक आमने-सामने भिडे, चालक की मौत
बीकानेर। सडक़ पर वाहनों की आवाजाही में छुट मिलते ही सडक़ हादसों का ग्राफ भी…
शक्ति अभियान के द्वितीय चरण में ब्लॉक स्तर, ग्राम स्तर पर आयोजित होंगी कार्यशालाएं
बीकानेर। शक्ति अभियान के तहत द्वतीय चरण में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन तथा गुड टच-बैड टच…
