युवक की हत्या, शरीर पर मिले चाकू से वार के निशान

पत्नी ने सुबह उठकर देखा तो खाट पर खून से लथपथ पड़ा था पति

नागौर, जिले के मुंडवा में सोमवार देर रात मंदिर से सटे घर में एक युवक की हत्या कर दी गई। जो पुजारी के परिवार से था। मंगलवार सुबह लोग उठे तो बिस्तर पर युवक को मृत पाया। जिसके बाद इलाके में सनसनी पैल गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद मुंडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ भी एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

जानकारी अनुसार मृतक का नाम सुरेश(40) बताया जा रहा है। जो रात को पशुओं को चारा खिलाने गया था। जिसके बाद रात को मंदिर परिसर के बरामदे में चारपाई पर सो गया। इसके बाद उसकी पत्नी ने उठकर देखा तो पति सुरेश खाट पर खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके अलावा चारपाई के आसपास भी खून बिखरा हुआ पड़ा था। यह दृश्य देखकर उसके होश फाख्ता हो गए। वह जैसे ही चिल्लाई तो परिवार के सदस्य मौके पर दौड़कर आए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

किसी को भनक तक नहीं लगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश पुजारी परिवार का सदस्य था। जो तालाब किनारे मंदिर से सटे हुए घर में रहता था। भीतर के कमरे में मृतक सुरेश की पत्नी तथा चार बच्चे सोए हुए थे। जबकि वह बाहर सोया हुआ था। इसके अलावा उसके भाई एवं अन्य सदस्य पास ही कमरे में थे। इसके बावजूद किसी को उक्त वारदात की भनक तक नहीं लगी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस।
मामले की जांच में जुटी पुलिस।

प्रथम दृश्य तीन-चार बार चाकू से हमला करने के निशान मिले हैं। हालांकि अभी पीएम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद हकीकत स्पष्ट हो जाएगी। मौके पर पुलिस की विभिन्न टीमें एवं अधिकारी अनुसंधान में जुटे हुए हैं। इसके अलावा परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है। बावजूद अभी तक वारदात को लेकर किसी तरह का सुराग हाथ नहीं लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *