बीकानेर। भादाणी तलाई खेल मैदान में क्रिकेट प्रीमियम लीग का गुरुवार को आगाज हुआ। सेवर्स स्क्वायर संस्था के अध्यक्ष विजय प्रकार बाफना ने बल्ला थामकर इसका उद्घाटन किया। खेल समिति से जुडे भैरूसिहं भाटी ने बताया कि पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में वार्ड से आठ टीमों के आवेदन प्राप्त हुए हंै। विजेता एवं उपविजेता टीम को नगद प्रोत्साहन राशि एवं स्मृति चिह्न दिया जाएगा। प्रत्येक मैच में मेन आफ द मैच को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस अवसर पर आयोजन समिति के श्याम जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के उद्देश्य एवं युवाओं को खेलों के प्रति मोटिवेट करने के लिये किया गया है। पहले दिन दो मेचो का आयोजन हुआ। पहला मेच राज क्लब एवं यंगस्टार टीम के बीच हुआ। इसकी कप्तानी राजकुमार कच्छावा एवं डी. बिस्सा ने की। यंगस्टार इस मैच में विजेता रहा और मैन ओफ द मैच अवार्ड देवीसिंह भाटी को दिया गया। दूसरा मेच जय सियाराम एकेडमी ओर छीपा क्लब के बीच हुआ। इसमें छीम्पा कलब विजेता रहा। मैन आॅफ द मैच इमरान टाक रहे। इस दौरान पार्षद अकरम, पूर्व पार्षद गिरिराज जोशी, अजय भादाणी, धीरज बिस्सा, दीपक अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, जग्गु, योगेन्द्र गहलोत, मोहित उपाध्याय, देवीसिंह भाटी, लालु महाराज, सुदेश विश्नोई, राजेंद्र भार्गव, हेमन्त सोनी उपस्थित रहे। एम्पायरिंग हरीश विश्नोई और विजय सुथार ने की।
Related Posts
प्रदेश भर के ब्लड बैंक प्रभारी कल बीकानेर में जुटेंगे
बीकानेर। ब्लड बैंक सोसायटी राजस्थान, संजीवनी ब्लड बैंक व जीवन ज्योति ब्लड बैंक की ओर…
शहर के लोक कलाकार जुटे रम्मत की तैयारी में……., देखे विडियों
बीकानेर। फागुन माह की शुरूवात होतें ही बीकानेर में होली के रसियों के साथ अलग-अलग…
साहित्यकार डॉ॰ मेघना शर्मा को बिहार में मिलेगा चाणक्य मेधा शक्ति साहित्य शिखर सम्मान
मगध साहित्य उत्सव में होंगी बीकानेर की डॉ॰ मेघना शर्मा सम्मानित देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर।…
