बीकानेर। अग्रवाल नमकीन भण्डार के सुशील अग्रवाल पर बालश्रम करवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा कोटगेट पुलिस थाने में दर्ज हुआ जिसकी जांच एएसआई श्यामसिंह कर रहे हैं। मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार की फर्द के अनुसार डागा बिल्डिंग के पास अग्रवाल नमकीन भण्डार में बालश्रमिक मिला। जिसने बताया कि सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक साफ-सफाई व झूठे बर्तन व मिठाई के बर्तन धोता है। बालक के हाजरी रजिस्टर के बारे में पूछा गया तो बालक ने कोई हाजरी रजिस्टर होना नहीं बताया। इस सुरेन्द्र कुमार की फर्द पर सुशील अग्रवाल के खिलाफ धारा 3, 7, 11, 14 (बालश्रम प्रतिषेध अधिनियम 1986) व (धारा 79 जे.जे.एक्ट 2015) धारा 374 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
बीकानेर पुलिस ने पकड़ा कैसीनो, पांच गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कैसीनो पकड़ा है। पुलिस से…
अवैध डोडा पोस्त और नशीली गोलियो का जखीरा पकड़ा
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीपक मोहन के नेतृत्व में गठित टीम के कड़े निर्देश में…
घर पर खाना बना रहा तबीयत बिगडऩे से युवक की मौत
बीकानेर। करणी नगर इंडस्ट्रीयल एरिया में एक व्यक्ति की खाना बनाते समय अचानक तबीयब बिगड़…
