बीकानेर। जिले के नोखा थानान्तर्गत एक गांव की ढाणी में लगी आग से घरेलू सामान,नकदी सहित अनेक सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार सिंजगुरू गांव में उम्मेद खांन की ढाणी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रहवासी ढाणी को अपनी चपेट में ले लिया। इससे ढाणी में रखा घरेलू सामान,जेवरात व नकदी जलकर स्वाह हो गया। पूर्व सरपंच अक्षय सिंह राजपूत ने बताया कि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की इतला पुलिस को दे दी गई। जिसने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
Related Posts
ट्रेन से कटा युवक,हुई मौत
बीकानेर। बीकानेर के नया शहर थाना क्षेत्र में पूगल रोड स्थित ओवरब्रिज के पास अभी-अभी…
नई कारों के शौकीन लोगों अपनी मनपसंद गाड़ी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा
भीलवाड़ा। नई कारों के शौकीन लोगों अपनी मनपसंद गाड़ी के लिए लंबा इंतजार करना पड़…
दिल दहला देने वाली घटना, जलती चिंता में से निकाला महिला का शव, फिर पुलिस में दर्ज करवाया मामला
धौलपुर। आधुनिक समाज में महिलाओं को आज भी दहेज के लिए मारा जा रहा है।…
