बीकानेर। बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के बरसलपुर गांव में कलयुगी बेटे ने अपनी विकलांग मां पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद हत्यारे बेटे ने खुद पेट पर चाकू खा लिया। जिसको लहुलूहान हालात में परिजन बज्जू हॉस्पिलट लेकर गए जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरसलपुर निवासी तुलछाराम ने अपनी विकलांग मां रूपादेवी के साथ झगड़ा हुआ और तैश में आकर तुलछाराम ने अपनी मां पर चाकू से वार कर दिया जिससे रूपादेवी की मौत हो गई। उसके बाद हत्यारे तुलछाराम ने खुद के पेट पर चाकू मार लिया जिससे वह घायल हो गया। परिजन घायल आरोपी को बज्जू हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। पुलिस के अनुसार आरोपी तुलछाराम अविवाहित है जो कि नशे की आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है।
Related Posts
कला वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पद की पदोन्नति की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। स्नातक और स्नातकोत्तर एक ही विषय में होने पर ही व.अ. से व्याख्याता पद…
बीकानेर : बंद मकान में चोरो ने सेंध मारी
बीकानेर। ताले तोड़कर बंद मकान में चोरी करने का मामला सामने आया है। बीकानेर में…
3 यूनिवर्सिटी को जल्द मिलेंगे स्थाई कुलपति
जयपुर। राजस्थान में पिछले लंबे समय से कार्यवाहक कुलपति के भरोसे चल रही यूनिवर्सिटी को…
