बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में सरकारी अस्पताल के जीएनएम द्वारा एक महिला के प्रेग्नेसी टेस्ट करवाने के दौरान प्राईवेट पार्ट के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर परिवादिया ने देशनोक थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादिया का आरोप है कि वह केसरदेसर जाटान स्थित सरकारी अस्पताल में 4 सितम्बर को सुबह 10 बजे पे्रगनेंसी टेस्ट करवाने गई। उस दौरान अस्पताल में मौजूद जीएनएम अनिल मोदी से जांच के दौरान गलत नियत से मेरे प्राईवेट पार्ट में अंगुलिया डाल दी। इस पर विरोध किए जाने पर मेरे गले पर कैंची रखकर चिल्लाने से मना किया। जिससे मैं पूरी तरह घबरा गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच देशनोक थानाधिकारी कर रहे है।
Related Posts
बीकानेर : पीबीएम में पार्किंग से भी चोरी कर रहे बाइक्स, पढ़े खबर
बीकानेर, पीबीएम अस्पताल परिसर से बाइक चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है। यहां चप्पे-चप्पे…
बीकानेर : टैंकर-टैक्सी की भिड़ंत में टैक्सी चालक की हुई मौत, पढ़े खबर
बीकानेर। नोखा रोड पर टैैंकर-टैक्सी की भिड़ंत में अब मृतकों संख्या चार हो गई। टैक्सी…
सावधान 15 से फिर पड़ेगी सर्दी,शीतलहर का दौर बीकानेर से होगा शुरू
देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में सर्दी ने रंगत खो दी…
