बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर के किसानों को गुरुवार 9 सितंबर शाम 6 बजे से 26 सितंबर शाम 6 बजे तक लगातार चार समूह में से दो समूह में सिंचाई हेतु पानी दिया जाएगा। सीआईडी आयुक्त छगनलाल श्रीमाली ने बताया कि हनुमानगढ़ जोन के मुख्य अभियंता की ओर से चार समूह की बारी के भेजे गए प्रस्ताव पर अनुमोदन किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में खरीफ में इस बार किसानों को लगातार चार में से दो समूह में सिंचाई हेतु पानी की बारी मिली है। श्रीमाली ने किसानों से उपलब्ध नहरी पानी का ज्यादा से ज्यादा सदुपयोग करने की अपील की है।
Related Posts
सड़क हादसे में युवक की मौत
नोखा पुलिस थाना जसरासर क्षेत्र में शनिवार शाम को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की…
बीकानेर : अभी आये इतने पोजेटिव, इन क्षेत्र से
बीकानेर। बीकानेर में मंगलवार को एक नया कोविड पॉजिटिव सामने आए हैं, नोडल अधिकारी डॉ…
निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा,किया पार्टी का प्रचार
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर । प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर बीकानेर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान…
