• Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Search
Devendravani
  • Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Home बीकानेर निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा,किया पार्टी का प्रचार
  • बीकानेर
  • राजनीति

निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा,किया पार्टी का प्रचार

By
devendravaniadmin
-
February 9, 2023
Share on Facebook
Tweet on Twitter

देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर । प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर बीकानेर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत गुरूवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर से पद यात्रा की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा करते हुए पार्टी का प्रचार प्रसार किया। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव आर सी खुटिया भी इस यात्रा में शामिल हुए। लक्ष्मीनाथ मंदिर में धोक लगाकर पदयात्रा प्रारंभ की। पदयात्रा लक्ष्मीनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर भुजिया बाजार से ठंठेरा मोहल्ला राजीव गांधी मार्ग से लालजी होटल कोयला गली तुलसी सर्किल होते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडक र की प्रतिमा स्थल पर सभा के साथ सम्पन्न हुई। जहां कांग्रेसजनों ने डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी खुटिया ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विकास में कोई कमी नहीं रखी है। कांग्रेस पार्टी ने सदा इस देश की हक और हकूक क ी आवाज को सत्यता के साथ उठाई है। कांग्रेस पार्टी इस देश की आपसी सद्भाव और सौहार्द की संस्कृति और अस्मिता की लड़ाई को लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी। भाजपा इस देश को तोड़कर पुन: गुलामी की और ले जाना चाहती है जो की कांग्रेस होने नहीं देगी। इस देश की सेवा में बीकानेर का कांग्रेसी हमेशा आगे रहा है और हमेशा आगे रहेगा और राहुल जी के संदेश को हर घर लेकर जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने शिक्षा मंत्री ने इस दौरान पार्टी की उपलब्धियां गिनाई। पदयात्रा में मदनगोपाल मेघवाल,कन्हैयालाल झंवर,पूर्व यूआईटी चैयरमेन हाजी मकसूद अहमद,गजेन्द्र सांखला सहित पार्टी के पदाधिकारी,पार्षद,अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी,पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

SHARE
Facebook
Twitter
  • tweet
Previous articleकर्मचारियों ने किया सरकार की सद्बुद्वि यज्ञ
Next articleजिले के दो शिक्षाधिकारियों को थमाई चार्जशीट,ये रहा कारण
devendravaniadmin

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

अगले 24 घंटे में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, पांच दिन ऐसे रहेगा मौसम

आपका रक्तदान किसी के लिए जीवनदान होगा : अनिल सोनी

ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Latest News

अगले 24 घंटे में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, पांच...

devendravaniadmin - May 27, 2023
0
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। मौसम विभाग ने राजस्थान के नौ जिलों में YELLOW अलर्ट जारी किया है। राजधानी जयपुर के साथ श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर,...

आपका रक्तदान किसी के लिए जीवनदान होगा : अनिल सोनी

May 25, 2023

ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

May 25, 2023

रेनबो क्लासेज ने फहराया परचम

May 25, 2023

उस्ताद अली-गनी को मांड गायन के लिए मिला राज्य स्तरीय सम्मान

May 25, 2023
© Copyright @ devendravani.com | All Rights Reserved WEBSITY
Join Whatsapp