बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र के करणीनगर में ट्रक से कांच को उतारते समय हादसा हो गया, जिससे चार मजदूर पर कांच गिर गया और वे चोटिल हो गए। चार में से दो को ज्यादा चोटें आई है। मिली जानकारी के अनुसार करणीनगर में सुबह सुबह मजदूर एक ट्रक से कांच के टुकड़े उतार रहे थे। तभी एक बड़ा कांच का पट्टा अचानक टूट गया, जिससे चार मजदूर घायल हो गए। घायलों को घटनास्थल पर मौजूद लोग अस्पताल लेकर आए। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में मजदूर दिनेश, हरीश, अजय एवं पवन घायल हुए है, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। ट्रोमा सेंटर सीएमओ डॉ. एलके कपिल ने बताया कि हरीश व अजय के ज्यादा चोटे लगी है, जिनकी सिटी स्केन कराई गई है। दो मजदूरों की हालत चिंता से बाहर है। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर बीछवाल थाना पुलिस मौके पहुंची।
Related Posts
बीकानेर : निगम ने बर्तनों के पांच आइटमों को हल्का क्वालिटी का माना, संवेदक फर्म ने 16 इंदिरा रसोई से हटाए बर्तनों के पांच आइटम, पढ़े खबर
बीकानेर, नगर निगम की ओर से किए जाने वाले कार्यो का विवाद से नाता जुड़…
कैरीबैग वैध-अवैध को लेकर भ्रांतियां, पर की चर्चा
बीकानेर। बीकानेर शहर में प्रतिबंधित पॉलिथिन की हो रही अधांधुध धपरकड़ व निगम की अवांछित…
जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर के ब्राॅशर का विमोचन
व्यावसायिक कौशल आत्मनिर्भरता का मुख्य आधार – डाॅ.श्रीलाल मोहता बीकानेर। ‘‘कोरोना महामारी के विकट दौर…
