बीकानेर। कोलायत उपखंड के भोलासर की राजकीय उच्च माध्यमिक विघालय प्रांगण में प्राचार्य डॉ राकेश कुमार के नेतृत्व में समस्त स्टाफ एवं गणमान्य ने 108 पौधों का रोपण किया । इस पौधारोपण में शिव शंकर सांखला , उमेश कुमार बोहरा ,राजकुमार गोदारा ,व्याख्याता कमल कुमार भोजक एवं व्याख्याता भुनेश्वर सिंह भाटी, मदन सिंह भाटी, सुमेर सिंह ,अशोक कुमार व्यास, शारीरिक शिक्षक अनिल चांगरा , बंसी लाल पाईवाल ने सराहनीय कार्य किया । प्राचार्य डॉ चौधरी ने बताया कि समस्त पौधों का रखरखाव एवं ड्रिप इरिगेशन की व्यवस्था शाला परिवार की ओर से की गई है।प्राचार्य ने उपस्थित भोलासर वासियों को वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए वृक्षों के रखरखाव एवं संवर्धन में अपेक्षित सहयोग का आह्वान किया।
Related Posts
बीकानेर : सुबह 3 पोजेटिव के बाद रात को हुवा कोरोना विस्फोट
बीकानेर। शहर में लगातार कोरोना ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पहली रिपोर्ट में…
सेवा त्याग है जिसमें कर्ता-भाव का लोप हो जाता हैः श्री व्यास
बीकानेर, बिनानी कन्या महाविद्यालय, नत्थूसर गेट के बाहर, बीकानेर में महाविद्यालय के तीनों ईकाइयों के…
बीकानेर पुलिस ने रविन्द्र रंगमंच में दिखाई फिल्म,जाने क्यों
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता…
