जयपुर। कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार का समर्थन कर रहे विधायकों को शुक्रवार को जयपुर से जैसलमेर ले जाया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक गहलोत खेमे के कांग्रेस व समर्थक विधायकों को जैसलमेर ले जाया जा रहा है। विधायकों की बैठक होगी, जिसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि ये विधायक 13 जुलाई से जयपुर के बाहर एक होटल में रुके हैं। विधानसभा का आगामी सत्र 14 अगस्त से होना है और तब तक ये विधायक एक साथ ही रुकेंगे।
Related Posts
बीकानेर : निकाय चुनाव में भाजपा व कांग्रेस की उड़ी नींद, देशनोक प्रगति मंच की एंट्री से पालिका चुनाव का मुकाबला हुआ त्रिकोणीय, पढ़े
बीकानेर। प्रदेश के 20 जिलों के 90 निकायों में हो रहे चुनाव में आज नाम…
कुछ ने जीती पहली ‘जंग’, कई रह गए बिलकुल दंग दावेदार दिल्ली, जयपुर से लौटने शुरू
कई तो टिकट फाइनल होने तक डालेंगे डेरा बीकानेर। विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर…
भय में भाजपा, 20 विधायकों को भेजा गुजरात
कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार की तर्ज पर बीजेपी ने भी अपने विधायकों की बाड़ाबंदी…
