बीकानेर/ कोलायत( धर्मेश पुष्करणा )। अपने घरों तक पहुंचने के लिए कोलायत से बीकानेर के लिए निकले 16 श्रमिकों को कोलायत उपखण्ड अधिकारी प्रदीप कुमार चाहर ने बस के माध्यम से बीकानेर रेलवे स्टेशन तक भिजवाया। जानकारी में रहे बीकानेर से आज रात चलने वाली श्रमिक ट्रेन के माध्यम अपने घरों तक पहुंचने के लिए कोलायत से 16 श्रमिक साधन की तलाश में भटक रहे थे। इस दौरान कोलायत उपखण्ड अधिकारी तक सूचना मिलने पर उन श्रमिकों को बीकानेर रेलवे स्टेशन तक भिजवाने के लिए बस की व्यवस्था की गई। जिससे वह 16 श्रमिक बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस पर श्रमिकों ने कोलायत उपखण्ड अधिकारी का आभार जताया। पत्रकार धर्मेश पुष्करणा ने देवेन्द्र वाणी को बताया कि सभी श्रमिकों को बस से बीकानेर रवाना करने से पूर्व उपखण्ड अधिकारी प्रदीप चाहर द्वारा सभी श्रमिकों की स्क्रीनिंग करवाई गई है।
Related Posts
नवगठित पदाधिकारियों ने की शपथ ग्रहण
देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। श्री विश्वकर्मा सूत्रधार सम्पति ट्रस्ट बीकानेर के निर्वाचित नवगठित ट्रस्ट मंडल…
रामनवमी पर हुआ अखंड रामायण पाठ
बीकानेर। रामनवमी के अवसर पर देवस्थान विभाग द्वारा नया कुआं स्थित रघुनाथ मंदिर में अखंड…
‘डेंगू मुक्त बीकाणा’ अभियान बीएसएफ की मोटर साईकल रैली मंगलवार को
बीकानेर। ‘डेंगू मुक्त बीकाणा’ अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल की ओर से मंगलवार को…
