बीकानेर। लॉकडाउन के दौरान पाबन्दी के बावजूद कुछ लोगों द्वारा लगातार तम्बाकू सामग्री बेची जा रही है। हालांकि इसको लेकर प्रतिदिन पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई हो रही है लेकिन इससे तम्बाकू विक्रेताओं में पुलिस कार्रवाई का भय नजर नहीं आ रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जेएनवी पुलिस को सूचना मिली कि शिवबाड़ी रोड स्थित एक किराने की दुकान तम्बाकू युक्त सामग्री की बिक्री हो रही है। इस पर जेएनवी पुलिस के मंगतुराम के नेतृत्व में मय जाप्ता न्यु एमआरएम स्कूल के पास संगम जनरल स्टोर पहुंची और कार्रवाई करते हुए मोहनलाल पुत्र मुलतानाराम जाट को गिरफ्तार कर मौके से तम्बाकू युक्त सामग्री जब्त की। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की।
Related Posts
PBM अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के पास 5-6 माह का भ्रूण मिलने से फैली सनसनी
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के पास पांच-छह माह का भ्रूण मिलने से सनसनी…
बीकानेर की गौशाला में आग लगी
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के लूणकरनसर में एक गौशाला में रखे चारे में मंगलवार देर रात…
गोल्ड मेडलिस्ट सुमन स्वामी बनी एक दिन की कुलपति
बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडलिस्ट सुमन स्वामी को आज एक दिन का…
