बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में ताश के पत्तों पर बाजी लगाकर जुआ खेलते चार को गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बीके स्कूल के पीछे, मूंधड़ा पैलेस के सामने जुआ खेल रहे है। थानाधिकारी गुरू भूपेन्द्र सिंह के नेतृृत्व में मय जाप्ता पुलिस मौके पर पहुंची तो एकबारगी हड़कम्प मच गया और जुआरी ताश के पत्ते तथा रुपये छोड़कर भागने लगे। इस पर मौके से पुरूषोतम पुत्र गौरीशंकर व्यास, राधेश्याम पुत्र भवानीशंकर ओझा, जयप्रकाश पुत्र सीताराम पारीक, अमित पुत्र देशराज गोयल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10500 रुपये व 52 ताश के पत्ते जब्त किए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
मिलावटखोरों पर चिकित्सा विभाग का शिकंजा जारी
देवेंद्र वाणी न्यूज़ बीकानेर। राज्य सरकार की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ चलाएं जा रहे…
आज रह सकता है ऐसा मौसम, बीकानेर सहित इन जिलों में येलो अलर्ट…
देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को भी प्रदेश के कई…
बीकानेर : मानवाधिकार संगठन की महिला जिला कार्यकारिणी की गठन, पढ़े खबर
बीकानेर, मानवाधिकार संगठन ऑफ इंडिया पॉवर टू सेव ह्यूमन राइट्स के महिला जिलाध्यक्ष ज्योति विजयवर्गीय…
