बीकानेर : कोरोना पोजेटिव गर्भवती महिला की मौत, पढ़े खबर

बीकानेर। बीकानेर में बुधवार देररात को कोरोना से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। बीकानेर में कोरोना से यह दूसरी मौत है। यह महिला नागौर की थी जो चार दिन पहले पीबीएम अस्पताल में भर्ती हुई थी।शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बता दें कि पांच दिन पहले पीबीएम अस्पताल में नागौर गर्भवती महिला व उसके भाई को भर्ती किया गया था, जिनकी कोरोना जांच कराई गई। दोनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद दोनों को पीबीएम के सुपर स्पेशलियटी ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया था। यहां शिफ्ट करने के बाद से गर्भवती महिला की हालात नाजुक बनी हुई थी, जिसे वेंटीलेटर पर रखा हुआ था। गौरतलब है कि बीकानेर में चार मार्च से 19 अप्रेल तक 37 कोरोना रोगी मिले, जिसमें एक महिला की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *