बीकानेर। राजस्थान सरकार ने गुटकों पर बिक्री पर रोक लगाई है तब से प्रदेश में इनकी कालाबाजारी चरम पर हो गई है। पुलिस को जिले में कालाबाजारी की शिकायतें मिलने के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि गांव जैतासर में एक व्यक्ति द्वारा गुटखे, बीड़ी, जर्दे की सप्लाई करने की सूचना मिली थी। इस पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया तो एक ट्रक में 25 बोरे में भरी हुई जर्दे, गुटखा, बीड़ी आदि सामग्री जब्त की गई है। ओर गुटखा सप्लाई करने वाले 3 जनों को पकड़ा गया है। इससे पूर्व गुरुवार रात्रि को भी कस्बे के एक दुकानदार द्वारा जर्दा बेचने पर पुलिस ने कार्यवाही की है। मोमासर बास निवासी द्वारा जर्दा बेचने पर पुलिस ने पकड़ा है और उसके गोदाम में पड़ा माल भी जब्त किया है। इस कार्यवाही में भी तीन जनों को पकड़ गया था। दोनो कार्यवाही में लाखों रुपये की सामग्री पुलिस के हत्थे चढ़ी है।
Related Posts
बीकानेर : आजादी का अमृत महोत्सव, जश्न में डूबा शहर, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाई सरकारी इमारतें, देखे खबर
नोखा, देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम…
जिला कलक्टर पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, इंदिरा रसोई का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता शनिवार को दोपहर अचानक श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे उनके साथ नगर निगम…
Bikaner : अवैध मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार
देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। अवैध डोडा-पोस्त के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी…
