जयपुर। राजस्थान में 51 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इससे कुल कोरोना मरीजों की संख्या 751 हो गई। वहीं अब तक 9 कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है। इनमें से 2 भीलवाड़ा, 4 जयपुर, 1 बीकानेर, 1 जोधपुर और 1 कोटा के लोग थे। 25 जिलों में कोरोना का कहर की बात की जाए तो सबसे ज्यादा जयपुर में 318 केस पाए जा चुके हैं। वहीं जोधपुर में 89 केस पाए गए हैं, जो 38 लोग ईरान से आए थे। साथ ही जैसलमेर में 41 केस पाए गए हैं, जो 12 लोग ईरान से आए थे। इसके अलावा भीलवाड़ा में 28, झुंझुनूं में 31, टोंक में 47, चूरू ंमें 12, प्रतापगढ़ में 2, डूंगरपुर में 5, अजमेर में 5, अलवर में 7, बीकानेर में 34, उदयपुर में 4, भरतपुर में 9, दौसा में 8, बांसवाड़ा में 52, पाली में 2, कोटा में 33, झालावाड़ में 14, करौली में 3, हनुमानगढ़ 2, सीकर 2, बाड़मेर, नागौर और धौलपुर में एक-एक कोरोना संक्रमण मरीज पाए गए हैं। बता दें कि राजस्थान में ईरान से लाये गये 1,107 लोगों सहित 24,965 लोगों के नमूने लिए गए जिनमें 751 लोग संक्रमित पाये गये जबकि 22,701 लोगों की जांच रिपोर्ट में वे संक्रमित नहीं पाए गए। वहीं 1,513 लोगों के नमूने की जांच अभी की जा रही है।
Related Posts
बीकानेर : 24 खानों को जीवनदान, क्ले खानों की समय-सीमा 15 साल बढ़ाई, पढ़े खबर
बीकानेर, में क्ले की 24 खानों को जीवनदान मिला है। इनकी लीज अवधि वर्ष, 25…
कोरोना की जांच के अधिक रूपये वसूलने पर नहीं बक्शा जाएगा:मीणा
बीकानेर। कोरोना इलाज व जांच के नाम पर निजी अस्पतालों व लैब द्वारा मनमानी रूपये…
बीकानेर : नशा करके चोरी का अनूठा शौक, दोस्तों को घर बुलाकर नशा करवाता, फिर ढाणियों में करते चोरी
बीकानेर, दोस्तों को घर बुलाकर नशा करवाना और फिर चोरी के लिए निकलने का अनूठा…
