बीकानेर । बीकानेर में कोरोना का क़हर बढ़ता जा रहा है । देर रात्रि को कोरोना विस्फोट हुआ , डॉक्टर सहित 8 पॉजीटिव मिले । एकसाथ 8 पॉजीटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया । वहीं देररात आई रिपोर्ट में आठ और पॉजिटिव आए हैं। इन पॉजिटिव में एक चिकित्सक भी बताया जा रहा है। हालांकि किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की। जबकि शनिवार को दिन में आई रिपोर्ट में दो पॉजिटिव मिले थे। इसी के साथ बीकानेर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 34 हो गया है।अस्पताल सूत्रों के मुताबिक देररात आठ मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई । इनमें आठ मरीजों में दो सिटी कोतवाली, एक गंगाशहर और पांच तेली लुहारों का मोहल्ले के हैं। पॉजिटिव मरीजों में चार बच्चे हैं। अस्पताल प्रशासन ने देररात मरीजों को पीबीएम के कोरोना आईसीयू डी वार्ड से सुपर स्पेशलियटी सेंटर में शिफ्ट किया गया।कोरोना वायरस का संक्रमण शहर के ठंठेरा मोहल्ले को जकड़ चुका है। शनिवार दोपहर को आई रिपोर्ट में 10 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसी के साथ बीकानेर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 34हो गया है। एक महिला की मौत हो चुकी है। हैरत की बात है कि अब तक बीकानेर में मिले पॉजिटिव मरीजों में 30 ठंठेरा मोहल्ले के हैं और तीन रानीबास और एक गंगाशहर में चिन्हित हुआ हैं। सभी २९ मरीज मृतक महिला के रिश्तेदार हैं।बता दें कि बीकानेर में अब तक पॉजीटिव मरीज़ों का आँकड़ा 34 पहुँच गया है , जिसमें से 1 महिला की मौत हो चुकी है ।
Related Posts
जिला कलक्टर ने राज सीएमआरएफ कोविड वैक्सीन एकाउंट में जमा करवाए एक माह के वेतन के बराबर 1 लाख 1 हजार रुपये
बीकानेर। प्रदेश में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के निःशुल्क टीकाकरण के…
बीकानेर: कल से बदलेगा कोर्ट का समय
बीकानेर, ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से राजस्थान हाईकोर्ट, हाईकोर्ट जयपुर पीठ व बीकानेर के…
ऐसे तो कांग्रेस की हो जाएगी जमानत जब्त,बोले ये पार्षद
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर।वार्डों के विकास कार्यों में यूआईटी प्रशासन द्वारा भेदभाव करने के विरोध में कांग्रेस…
