बीकानेर। कोरोना पॉजिटिव मिलने की झूठी अफवाह फेसबुक पर डालने के मामले में छत्तरगढ़ के एक युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। एसएचओ सुरेंद्र कुमार को इस आशय की जानकारी मिली कि छत्तरगढ़ के मुश्ताक बियानी की फेसबुक पर कोविड-19 कोरोनो वायरस संक्रमण के संबंध में अफवाह फैलाई जा रही है। जांच मेंं यह जिसमें यह पाया गया कि मुश्ताक ने अब्दुल रहमान की एक फेसबुक पोस्ट को शेयर किया गया, जिसमें यह बताया गया कि वैष्णोदेवी मंदिर में फंसे चार सौ लोगों के टैस्ट में 145 कोविड पीडि़त, अभी टैस्ट जारी है। इस पोस्ट को शेयर मुश्ताक ने शेयर किया। यह पोस्ट कोविड के गंभीर संक्रमण के प्रति आतंकित करने वाली मिथ्या आपदा चेतावनी प्रसारित करने वाली मानते हुए धारा 188, 54 व आपदा प्रबंधनन अधिनियम -2006 के तहत दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
सोशल मीडिया पर महिला को दी जातिसूचक गालियां
बीकानेर। दलित महिला के लिए सोशल मीडिया पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उनको अपमानित…
नोखा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के उसकी मौत के मामले में पीटीआई सहित तीन जने दोषी
बीकानेर। पूरे देश में वर्ष 2016 में बीकानेर का नोखा का नाम चर्चित हुए उसका…
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। जिले के सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या…
