बीकानेर। बीकानेर में कर्फ्यू वाले इलाकों में दो घंटे तक दूध व अखबार, शाम को दो घंटे खाद्य सामग्री का होगा वितरण होगा। जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने बताया कि रानीसर बास, नूरानी मस्जिद का क्षेत्र, फड़बाजार का क्षेत्र एवं ठंठेरा मोहल्ला स्थित लोहारों की मस्जिद का क्षेत्र के चारों ओर की एक किलोमीटर की परिधि क्षेत्र की सीमाओं में बीकानेर शहर के पुलिस थाना कोटगेट का संपूर्ण क्षेत्र, पुलिस थाना कोतवाली का संपूर्ण क्षेत्र, पुलिस थाना नया शहर में डीडू सिपाहियान, मोहल्ला चूनगरान, चौखूंटी क्षेत्र, तेलीवाड़ा, कसाइयों की बारी एवं पुलिस थाना सदर में मौहल्ला कुचीलपुरा में दूध एवं अखबार का वितरण सुबह छह बजे से आठ बजे तक और खाद्य सामग्री का वितरण शाम चार बजे से छह बजे तक किया जा सकेगा।
Related Posts
कल रात से ठप होगी पीबीएम की व्यवस्था: सात दिन से आंदोलन कर रहे रेजीडेंट डॉक्टर्स सोमवार रात से पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे, ICU, ट्रोमा सेंटर व ऑपरेशन थियेटर होंगे प्रभावित
सोमवार रात आठ बजे के बाद बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से जुड़े पीबीएम…
बीकानेर : श्री बीकानेर खाण्डल विप्र परिषद् के नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा प्रथम आम सभा की बैठक रविवार को, पढ़े खबर
बीकानेर। श्री बीकानेर खाण्डल विप्र परिषद्, बीकानेर की आम सभा की बैठक रविवार को श्री…
लगातार मिल रही शिकायतों पर कलक्टर गौतम ने दिया एसपी को लिखित आदेश, देखे खबर
बीकानेर। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पूरे भारत को 21 दिन लॉकडान किया गया है।…
