बीकानेर। सूरत से आये बड़ी संख्या में मजदूरों को भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सुराणा ने अभी-अभी भोजन करवाकर उनके गांवों की ओर रवाना किया है। ये लोग सूरत से अहमदाबाद और फिर अहमदाबाद से जोधुपर होते हुए बीकानेर पहुंचे हैं। सुराणा ने बताया कि जोधपुर से भीनासर पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनकी स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग में सारे स्वस्थ हैं। ये आसपास के गांव के मजदूर हैं, जिसमें चार महिलाएं व दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी को अपने-अपने गांवों के लिए रवाना कर दिया है।
Related Posts
इन क्षेत्रो के है 16 पोजेटिव
बीकानेर। बीकानेर में कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले…
बीकानेर में ये क्षेत्र बन रहे है कोरोना हॉटस्पॉट,एक्टिव केस 4 ये बढ़कर 27 हुए
बीकानेर। कोविड-19 ने एक बार फिर असर दिखाना शुरू कर दिया है। फरवरी में जहां…
बीकानेर : सिंचाई कार्यालय से जालियां चोरी कर रहे थे, नौ पकड़े
पूगल. इंदिरा गांधी नहर परियोजना के कार्यालय में रखी जालियां काट रहे नौ जने गिरफ्तार…
