देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के सदर थाना इलाके में एक बीस वर्षीय युवती फांसी के फंदे पर झूल गई। जिसके बाद घर में कोहराम सा मच गया। जिसकी सूचना मिलने के बाद सदर थाना के एएसआई नरेन्द्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतराकर पीबीएम की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। बताया जा रहा है कि कुचीलपुरा क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय आयशा पुत्री अख्तर अली ने शाम को अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। जिसकी इतला मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और असहाय सेवा संस्थान के सदस्यों को बुलाकर शव को एम्बूलेंस में डाल मोर्चरी भिजवाया। एएसआई के अनुसार शव के पास से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Related Posts
गणेशराम से मिले थे मदन और तिलोक, बीकानेर में दी डिवाइस लगी चप्पल
बीकानेर। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 (रीट) में नकल कराने वाले गिरोह के दोनों आरोपियों…
जिले में तीन मंत्री फिर भी कानून व्यवस्था चौपट
बीकानेर। जिले की राजनीति में अपना नया वजूद बना रहे बीकानेर की कानून व्यवस्था को…
विभाग ने पकड़ी बिजली चोरी
बीकानेर। नोखा कस्बे की बाबा छोटू नाथ स्कूल खेल मैदान में चल रही मदभागवत कथा…
