कैबिन काटकर निकाला बाहर

दौसा। दौसा में गुरुवार देर रात 1 बजे एक दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में देर रात करीब 1 बजे एक ट्रेलर और टैंकर की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक ट्रेलर के चालक और खलासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शवों को ट्रेलर से बाहर निकाला गया। फिलहाल शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

जानकारी अनुसार, घटना सिकंदरा के पास नेशनल हाइवे 21 पर कैलाई पेट्रोल पंप के पास की है। जहां एक तेल से भरा टैंकर जयपुर से भरतपुर की तरफ जा रहा था। टैंकर ने गाय सामने आने पर अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे लोहे की चद्दरों से भरे ट्रेलर ने टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रेलर के कैबिन में चालक और खलासी फंसे रह गए। दोनों को 1 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेलर से बाहर निकाला गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

देर रात हुआ हादसा।
देर रात हुआ हादसा।

 

दोनों अजमेर के रहने वाले थे

घटना में चालक लालाराम और खलासी रामराज की मौत हो गई। दोनों अजमेर के भिनाय के रहने वाले थे। करीब 1 घंटे में शवों को दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर की केबिन से तोड़कर निकाला गया।

हाइवे हुआ जाम

वहीं, घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। सुबह करीब 8:00 बजे पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को दूर हटा कर राष्ट्रीय राजमार्ग को चालू करवाया।