देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक युवक के गोली मारी गई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पटेलनगर में नापासर निवासी 19 वर्षीय प्रभूदयाल के गर्दन पर गोली मारी गई है। जिससे वह लहूलुहान हालत में गिर पड़ा। जिसे राहगीरों ने पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ सदर शालिनी बजाज,थानाधिकारी महावीर प्रसाद पीबीएम अस्पताल पहुंचे। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोली किसने चलाई ओर गोली चलाने का कारण क्या है। पुलिस ने जिले में नाकाबंदी करवा दी है और गोली चलाने वालों का पता लगाने में जुट गई है।
Related Posts
कट्टों में भरकर ले जा रहा थे डोडा, युवक गिरफ्तार
अजमेर की अराई थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में एक युवक को…
अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलटी टैक्सी,महिला व बच्ची घायल
बीकानेर। पूरे शहर में जगह- जगह पर आवारा पशुओं का जमावाड़ा रहता है जिससे आये…
लाईट ठीक न करने पर निगमकर्मी के साथ लाठी व सरियों से की मारपीट
बीकानेर। देर रात्रि किसी क्षेत्र में लाईट दुरुस्त करने के लिए आनाकानी करना महंगा पड़…
