सरदारशहर के भालेरी में एक घायल को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराने के बाद वापस लौट रही 108 एंबुलेंस रास्ते में पलट गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, एक अन्य को सामान्य उपचार के बाद छुट्टी दी गई। सरदारशहर के भालेरी की ये एम्बुलेंस रात में पीबीएम अस्पताल में रोगी को छोड़कर वापस लौट रही थी। रास्ते में श्रीडूंगरगढ़ के ठुकरियासर के पास ये एम्बुलेंस पलट गई। एम्बुलेंस स्टॉफ 31 वर्षीय जितेंद्र पुत्र शंकर लाल घायल हो गया। रींगस का रहने वाले जितेंद्र के गंभीर चोट आई है। इसके अलावा झुंझुनूं का वीरेंद्र पुत्र महादेव सिंह भी घायल हो गया। इन दोनों को पहले श्रीडूंगरगढ़ के अस्पताल ले जाया गया। जहां से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के मनोज डागा ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। माना जा रहा है कि रास्ते में पशुओं के बीच में आने से एम्बुलेंस चालक ने अचानक से ब्रेक लगाया है, जिससे ये गाड़ी पलट गई। इसी कारण हादसा हुआ है। दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Related Posts
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीयन करवाएं संस्थान
बीकानेर अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत एवं राज्य…
बीकानेर : शिक्षा मंत्री ने राजकीय मोहता मूलचंद स्कूल में किया वाटर कूलर का लोकार्पण
बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने गुरुवार को राजकीय मोहता मूलचंद सीनियर सेकेंडरी…
संविधान दिवस पर संगोष्ठी और फोटो प्रदर्शनी, संविधान की महत्ता पर विचार-विमर्श
संविधान हमारे संकल्प, समता और स्वतंत्रता का प्रतीकः डॉ. श्रीमालीसूचना केन्द्र में आयोजित फोटो प्रदर्शनी…
