बीकानेर। शुक्रवार रात्रि को नयाशहर पुलिस थाने में फायरिंग, जिंदा कारतूस व अवैध पिस्टल रखने के दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए है। जिसमें पहला मामला ईदगाह बारी निवासी जितेन्द्र सोनी ने सुखा नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जिसमें उसने आरोप लगाए है कि आरोपी ने उसके घर के आगे रात करीब पौने ग्यारह बजे आकर एक लाख रुपए की मांग की व फायरिंग करके डराया धमकाया। इस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 89/ 336, 384 आईपीसी 27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरा मामले में नया शहर थाना के आरपीएस प्रवेन्द्र सिंह प्रो ने सूचना के आधार पर नत्थूसर बास निवासी स्वरूपनाथ से पिस्टल व जिन्दा कारतूस बरामद किए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के पास बिना लाइसेंस व परमिशन के अवैध पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस 7.65 एएम के बरामद किए गए। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे अचानक इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 88/19 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Related Posts
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने केन्द्रीय कारागृह का निरीक्षण किया
बीकानेर। न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार पारीक, सचिव, पवन कुमार अग्रवाल, अपर जिला एंव सेशन न्यायाधीश, बीकानेर,…
लॉरेंस गैंग ने व्यापारी की दुकान पर की फायरिंग
हनुमानगढ़।बाइक पर आए 3 नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार सुबह हनुमानगढ़ में पिस्तौल से एक व्यापारी…
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
बीकानेर। कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत…
