बीकानेर। बीकानेर के देशनोक कस्बे में देर रात एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। देशनोक थानाप्रभारी अनोप सिंह राठौड ने इसकी पुष्टि की है। मामले के अनुसार, देशनोक निवासी रामदयाल उर्फ डीजी पुत्र राजेन्द्र चारण की देर रात हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। युवक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। इस मामले में रविदान, सौरभदान, संजय दान, रोहित, हिमालय, अमन दान व निम्बूदान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Related Posts
सुपर स्पेशलिटी सेन्टर जल्द होगा कोविड से मुक्त
बीकानेर। जिले में कोरोना की रफ्तार कम होने के साथ ही अब नियमित ओपीडी की…
बैंक मैनेजर पर तानी बंदूक बैंक के 15 लाख रुपये लेकर फुर हुए बदमाश, पढ़े ख़बर
बीकानेर। नागौर के जायल में गुरुवार सुबह बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां…
कांग्रेस सरकार को याद दिलाए चुनाव से पहले किए वादे
राजस्थान मदरसा शिक्षा सहयोगी संघ ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, नियमित करने की…
