देवेन्द्र वाणी न्यूज, बीकानेर। श्रीकोलायत में नेशनल हाइवे पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं। कोलायत क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। कोलायत में बेलदारों की ढाणी के पास से पदम सिंह और मालम सिंह रेवड़ लेकर चानी से बीठनोक की ओर जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें मालम सिंह को गंभीर चोट आई। उसे तुरंत कोलायत के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मृतक कोलायत के पास चानी गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पदम सिंह और मालम सिंह दोनों भाई है और शाम के समय हर रोज रेवड चराने के लिए जाते थे। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच और रास्ता साफ कराया। बताया जा रहा है कि ट्रक भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना शुक्रवार शाम की है।
Related Posts
तीन दुकानेां में लगी आग,सामान जलकर हुआ खाक
बीकानेर। जिले के लूणकरणसर तहसील के मुख्य बाजार में बीती रात तीन दुकानों में आग…
गैंगरेप से आहत किशोरी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा मेरे सपने अधूरे है, मेरी चीजें संभाल कर रखना
बाड़मेर, गैंगरेप के बाद खुदकुशी करने वाली लड़की का सुसाइड नोट सामने आया है। इसमें…
नई गाईडलाइन जारी, सख्त हुए नियम, जानिए किसको मिली छूट और क्या रहेगा बंद
बीकानेर। राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब राजस्थान सरकार सख्त हो चुकी…
