प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंक यूथ कांग्रेस ने जताया विरोध

बीकानेर। बेलगाम बढ़ती डीजल और पेट्रोल की दरों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा राज्य व्यापी आन्दोलन के आज दूसरे दिन यूथ कांग्रेस द्वारा आनंद निकेतन के सामने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार 7 जुलाई से 17 जुलाई तक बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी रोजाना पेट्रोल पंपो पर बेलगाम बढ़ती डीजल और पेट्रोल की दरों के खिलाफ मैदान में उतर गयी है। इसी कड़ी में आज दूसरे दिन बीकानेर यूथ कांग्रेस के द्वारा आंदोलन व प्रदर्शन करने में पुरजोर तो दिया किन्तु प्रदर्शन में युवा कम नेता अधिक नजर आये। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष धनपत चायल के साथ करीब डेढ़ दर्जन कायकर्ता नजर आये।

प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र बिस्सा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, महामंत्री अनिल कल्ला, प्रदेश कांग्रेस सचिव जिया उर रहमान, कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी रहे मदन गोपाल मेघवाल, प्रवक्ता नितिन वत्सस, पार्षद मनोज किराडू, नवनीत आचार्य, मनोज चौधरी, जयदीप जावा, फिरोज भाटी, यूथ कांग्रेस के विक्की चड्ढा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *