बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में उस समय हडकंप मच गया जब जानकारी मिली कि एक युवक ने श्मशान भूमि में जाकर आत्महत्या कर ली। गंगाशहर थाने से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पुलिस को सुचना मिली कि गंगाशहर में एक युवक ने शमशान भूमि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक बंसत कुंज निवासी वंसुधरा नगर रामरतन पुत्र खेमचंद ब्राह्मण के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह आठ बजे तक तो शमशान गृह की सफाई कर्मियों के साथ कार्य कर रहा था उस समय ऐसा नहीं लग रहा था कि रामरतन ऐसा खोफनाक कदम उठायेंगे। उसके बाद उसने करीब 9 बजे के आस पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है और मृतक के भाई को घटना की सूचना दे दी गई है।
Related Posts
इनामी राशि जीतने का सपना दिखाने वाला ठग गिरफ्तार
बीकानेर। ऑनलाइन खरीददारी करने वालों को गिफ्ट वाउचर व इनामी राशि जीतने का झांसा देकर…
दादा ने पौत्री को स्कूल छोडा, वापस लेने गये तो नहीं मिली
बीकानेर। जिले के नोखा कस्बे में स्कूल गई एक छात्रा के वापस घर नहीं लौटने…
पुलिस से साइबर ठगी, बेटी की शादी के लिए कांस्टेबल ने लिया 12 लाख का लोन, साइबर चोरों ने 6 लाख रुपए UPI से निकाले
जयपुर, राजधानी जयपुर में ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए…
