घर में पड़ी मिली युवक की लाश, जाँच में जुटी पुलिस, पढ़े खबर

जयपुर, के सदर थाना इलाके में शांति नगर में अंडर कंस्ट्रक्शन मकान में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम को बुलाया। सदर थाना पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके शरीर और सिर पर कई चोट के निशान मिले हैं। कॉलोनी के ही लोगों ने आज सुबह शव देख कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मकान मालिक को मौके पर बुलाया हैं। मृतक की पहचान के लिए उसका फोटो लोगों को दिखाया जा रहा हैं। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने भी मौके से कई साक्ष्य उठाए हैं। युवक के साथ मारपीट कर उसका गला रेता गया हैं।

कॉलोनी के लोग बोले- कुत्ते घूम रहे थे मकान में

स्थानीय निवासी विकास जैन ने बताया कि कॉलोनी में 400 वर्ग गज का मकान बन रहा था। यहां पर मजदूर भी नहीं रहते थे। आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर जब लोग निकले तब मकान में कुत्ते भौंक रहे थे। अंदर जाकर देखा तो मकान में खून से लथपथ शव दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *