बीकानेर। जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। जिससे युवक का शरीर जल गया। घटना के उपरान्त झुलसे हुए युवक को स्थानीय उप स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पीबीएम के लिये रैफर कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से परेशान 9 केएलडी कुंडल के रहने वाले रोहिताश मेघवाल ने बुधवार सुबह अपने पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस हादसे में वह करीब 30 प्रतिशत झुलस गया। झुलसी हालत में परिजन उसे उपस्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां से चिकित्सकों ने ट्रोमा सेन्टर भेज दिया। फिलहाल रोहिताश का इलाज चल रहा है।
Related Posts
इन अधिकारियों व कार्मिकों को दिया मच्छरों की रोकथाम का प्रशिक्षण
देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह व जिला…
बीकानेर : 65 दिनों में की चारधाम पैदल यात्रा, पदयात्रियों का भव्य स्वागत होगा कल
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। श्री द्वारकाधीश पदयात्रियों द्वारा 65 दिन की केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और…
बीकानेर में यहां होती है माँ दुर्गा की अनूठी पूजा, देखिए
बीकानेर। पूरे देशभर में नवरात्रा को लेकर की धूम मची हुई है। मन्दिर , मोहहले…
