अजमेर संभाग के जनाना अस्पताल में चोर गिरोह सक्रिय हुए हैं। चोरों ने अस्पताल में एडमिट महिला के परिजनों का पर्स चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने मामले में क्रिश्चियन गंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लोंगिया मोहल्ला निवासी शाहिद अली ने बताया कि उनकी पत्नी शाभिना बानो को जनाना अस्पताल में भर्ती करवाया था। पत्नी की देखभाल के लिए उनकी मां जमीला बानो अस्पताल में रुकी हुई थी। इस दौरान अस्पताल से उनकी मां का पर्स चोरी हो गया। पीड़ित युवक के अनुसार पर्स में करीब 15 हजार रुपए नकदी और अन्य सामान था। पीड़ित ने बताया कि मामले में अस्पताल के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया और साथ ही सीसीटीवी चेक करने के लिए भी कहा तो अस्पताल में उनकी किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद पीड़ित ने मामले में क्रिश्चियन गंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित शाहिद अली ने बताया कि अस्पताल में लापरवाही बढ़ती जा रही है। आए दिन इस तरह की वारदात के सामने आती है। लेकिन इस पर अस्पताल का अधिकारी कोई भी ध्यान नहीं देता। जिसके कारण अस्पताल में आए लोगों को नुकसान झेलना पड़ता है।
Related Posts
कॉलेज छात्रा ने छेड़छाड़ करने पर मनचले की जूते से पिटाई
उदयपुर, उदयपुर में एक कॉलेज छात्रा ने छेड़छाड़ करने पर मनचले की जूते से पिटाई…
राजस्थान कांग्रेस में फिर होने लगी खींचतान, विधायकों को खुश करने में जुटे गहलोत
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर आपसी खींचतान शुरू होने लगी है। मुख्यमंत्री अशोक…
नशे में युवक को डंडों से पीट पीटकर हत्या, फिर शव को मंदिर के चबूतरे पर पटका
जयपुर, शहर में जयपुर आगरा हाइवे पर बस्सी इलाके में एक युवक की डंडों से…
