बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के जालबसर गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ मारपीट करने और दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि उसकी शादी मगाराम पुत्र गुणा राम निवासी कुजटी तहसील लूणकरणसर के साथ हुई थी पति पैसों की डिमांड करता है और उसके साथ मारपीट करता है अब पीडि़ता को उसके पुत्र सहित घर से बाहर निकाल दिया है।पीडि़त ने शिकायत में यह भी लिखा कि रुपए लाकर देने पर ही अपने पास रखेंगे वरना नहीं। पीडि़ता की शिकायत पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सब इंस्पेक्टर लाल बहादुर मीणा अब इस मामले की जांच करेंगे।
Related Posts
सरकारी भूमि पर कब्जा,मामला दर्ज
बीकानेर। भूमाफियों ने शहर में कई जगहों पर कब्जा किया है। लेकिन अब तो हद…
भगाई लड़की को पुलिस ने किया बरामद आरोपी फरार
बीकानेर। करीब डेढ़ महीने पहले उदासर से बहला-फुसला कर भगाई नाबालिग लड़की को जेएनवीसी पुलिस…
युवक फांसी के फंदा लगाकर की ईहलीला समाप्त
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर…
