पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय, बढ़ा सर्दी का असर

बीकानेर। oप्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हाे गया है। इसके साथ ही प्रदेश में कई जगहाें में बादल छाए रहे। बादल छाने से बीकानेर में भी दोपहर तक बादल छाए रहे जिससे सर्दी का असर बढ़ गया। इस विक्षोभ के साथ ही इस बार पारा बढ़ने की जगह घट रहा है। हालांकि बीकानेर में आंशिक पारा गिया। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे तक तो धूप ही नहीं निकली। उसके बाद धूप निकली तो उसमें तल्खी नहीं थी।

हालात यह हो गए कि धूप में बैठे लोगों को भी उत्तरी हवा झकझोर रही थी। इस दौरान मौसम का मिजाज बनता-बिगड़ता रहा। दोपहर तीन बजे बाद से तो हवा ने शहर को फिर से अपने आगोश में ले लिया और ठंड बढ़ गई। रविवार की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान में तो अधिक बदलाव नहीं हुआ लेकिन अधिकतम तापमान एक डिग्री के करीब गिर गया।

पिछले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान एक दिन छोड़कर हर दिन गिर रहा है जबकि न्यूनतम तापमान दो दिन पहले ही एक साथ डेढ़ डिग्री बढ़ा लेकिन सोमवार को दशमलव एक डिग्री गिरा। माैसम विभाग की अनुसार सुबह के समय हवा में 67 प्रतिशत तक नमी रही जो शाम के समय 32 फीसदी रह गई। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *