500 जवानों की साईकिल रैली का बीकानेर में स्वागत एवं अभिनन्दन

बीकानेर। केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 500 जवानों की साईकिल रैली का बीकानेर में पहुंचने पर विभिन्न संस्थाओं और विद्यार्थियों ने स्वागत किया गया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती के उपलक्ष में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 500 जवानों के पोरबंद से राजघाट 1700 किलोमीटर 22 दिन में 22 शहर की यात्रा कर रहें हैं। बीकानेर पहुंचने पर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन खतुरिया कॉलोनी स्थित गुप्ता हैल्थ सिटी में सोमवार को सुबह किया गया।

स्वागत करने वालों में गुप्ता हैल्थ सिटी के सुरेश कुमार, डॉ.अनिल रनवा, सीमा सुरक्षा बल के आलोक भूषण, जेपी गुप्ता, पी.सी गुप्ता, डॉ.जी.सी.जैन, इन्दू गुप्ता, ईशा गुप्ता और नाजऩीन गुप्ता शामिल थे।

सुरेश गुप्ता ने बताया कि रैली में शामिल सभी जवान अगला सफर आसानी से तय करे इसके लिए सीमा सुरक्षा बल परिसर में गुप्ता हैल्थ सिटी के द्वारा रैली की 40 साईकिलों की मरम्मत, टायरों की आज सारसंभाल की गई और शेष साईकिलों की मंगलवार को सुबह मरम्मत की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *