देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। पांच-छह दिन से हांड कंपा देने वाली सर्दी से जूझ रहे प्रदेश को गुरुवार से शीतलहर से राहत मिलने की संभावना है। दरअसल, प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके कारण बुधवार से ही हवा की रफ्तार में भी कमी आई है। जिसके कारण कुछ जिलों में दिन के तापमान में कुछ वृद्धि हुई। अब रात के तापमान में भी 2-4 डिग्री की वृद्धि की संभावना है। प्रदेश में लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। बादल छाने के कारण तापमान बढ़ेगा जिससे शीतलहर से कुछ निजात मिल जाएगी। 22 से 26 जनवरी के बीच प्रदेश के कई इलाकों में मावठ होगी। 19 जनवरी से शीतलहर व पाला से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। पहला पश्चिमी विक्षोभ 19-20 जनवरी को प्रभावी होगा। इसके प्रभाव से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में आसमान में बादल छाए रहने व 19 जनवरी को एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 22 से 26 जनवरी के दौरान सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं।
Related Posts
पेयजल समस्या को लेकर पानी की टंकी पर चढ़कर जताया विरोध, देखे वीडियो
प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों को समझाईस कर नीचे उतारा जलदाय विभाग के 5…
बीकानेर : लंपी डिजीज हेतु प्रभारी मंत्री को गोशाला संघ की तरफ से ज्ञापन, पढ़े खबर
बीकानेर, गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान के राज्य व्यापी आह्वान पर आज बीकानेर गोशाला संघ…
महिला आईटीआई में प्रवेश का एक और अवसर
बीकानेर। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय व्यवसाय प्रशिक्षण योजना अंतर्गत सत्र 2021-22 के…
