मौसम अपडेट : मानसून कमजोर पड़ते ही धूप तेज, पारा पहुंचा 38 पर, पढ़े खबर

बीकानेर, मानसून के तेवर कमजोर होते ही धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दिन का तापमान करीब दो महीने बाद 38 डिग्री तक पहुंच गया। मानसून के लगातार सक्रिय हाेने के कारण 37 डिग्री से ऊपर पारा नहीं पहुंचा। दरअसल मानसून लगातार सक्रिय रहने और हर तीन से चार दिन में बारिश होने के कारण धूप को असर दिखाने का मौका नहीं मिला। इसलिए लगातार तापमान 37 डिग्री तक गया। अब एक सप्ताह से मानसून कमजाेर हाे गया। आसमान भी साफ है। इसलिए धूप के तेवर और तीखे होते जा रहे हैं। मंगलवार को ही तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। अाने वाले दिनाें में तापमान में एक-दाे डिग्री की बढ़ाेतरी हाे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *