जयपुर। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने पूर्व मंत्री श्री जर्नादन सिंह गहलोत के निधन पर गहरा शोक जताया है। डॉ. कल्ला ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि श्री गहलोत ने राज्य सरकार में मंत्री और सार्वजनिक जीवन में अन्य पदों पर कार्य करते हुए सदैव जनता के हितों के लिए समर्पित भाव से योगदान किया। स्व. गहलोत ने प्रदेश में खेलों के विकास और कबड्डी के खेल को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में अविस्मरणीय भूमिका निभाई। उनके निधन से प्रदेश ने एक कुशल संगठक, सफल प्रशासक और खेलों के सच्चे हितैषी को खो दिया है। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
Related Posts
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक जने की मौत
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में एक जने की…
संभागीय आयुक्त पहुंचे उद्यमियों के बीच औद्योगिक समस्याओं पर खुलकर हुआ संवाद
बीकानेर। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने बीचवाल उद्योग संघ पहुंचकर उद्यमियों से खुला संवाद…
सिटी कोतवाली के इन क्षेत्रों में लगाई निषेधाज्ञा, पढ़े खबर
बीकानेर। कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए पुलिस थाना सिटी कोतवाली के तहत…
